{"_id":"5eb94ba48ebc3e90310657ce","slug":"2-corona-positive-patients-increase-siddharthnagar-news-gkp350844086","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 19 16-21-06","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 19 16-21-06
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 19
दोनों युवक बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किए गए
पांच मई को मुंबई से लौटे थे, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में थे क्वारंटीन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना मेें क्वारंटीन किए गए दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सोमवार सुबह रिपोर्ट आने के साथ ही दोनों युवकों को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
क्वारंटीन हाउस में इन दोनों के अलावा कोई अन्य नहीं था। प्रशासन ने स्कूल को सैनिटाइज करवाया। इसके साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है। दोनों युवक पांच मई को मुंबई से लौटे थे। जांच में बुखार पाए जाने पर संदिग्ध मानते हुए लार का नमूना लेकर उन्हें जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन हाउस में रखा गया था। सोमवार सुबह रिपोर्ट में उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। बर्डपुर आइसोलेशन वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इनका इलाज शुरू कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन हाउस से दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।
----
जिले में सबसे पहले 30 अप्रैल को सामने आए थे दो मामले
दो केस मिलने के साथ अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है। जिले में कोरोना के दो पॉजिटिव मामले 30 अप्रैल को सामने आए थे। इनमें एक गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में था। वह कौशांबी से आया था। दूसरा बांसी के माया महामाया आईटीआई कॉलेज में मिला था। वह ट्रक से मुंबई से लौटा था। दोनों को संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। पांच मई की सुबह गांग नेशनल पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन किए गए दस लोग एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसी दिन शाम को दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 हो गई थी। उसके बाद सात मई को फिर गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन में रखे गए दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। चार दिन बाद सोमवार की सुबह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के करौना मसिना स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन हाउस में रखे गए दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये दोनों पांच मई को मुंबई से लौट थे। सनई के जय किसान इंटर कॉलेज में स्कीनिंग के दौरान संदिग्ध दिखने के पर दोनों को सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के क्वारंटीन हाउस में रखा गया था। जांच के लिए लार का नमूना भेजा गया था। दोनों की उम्र 24 से 30 वर्ष की बीच है। दोनों सदर तहसील क्षेत्र के बर्डपुर के एक वार्ड के बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आनन-फानन में राजस्व और स्वास्थ्य टीम की मौजूदगी में दोनों को बर्डपुर सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम उनका इलाज करने में जुटी है।