फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   2.75 lakh rupees from customer service center, laptop snatched, case filed against three

ग्राहक सेवा केंद्र से 2.75 लाख रुपये, लैपटाप छीना, तीन पर केस दर्ज

Tue, 27 Jul 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
2.75 lakh rupees from customer service center, laptop snatched, case filed against three
ग्राहक सेवा केंद्र से 2.75 लाख रुपये, लैपटाप छीना, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

उसका बाजार। उसका थानाक्षेत्र के कोल्हुआ ढाले के पास सोमवार की रात ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 2.75 लाख रुपये से भरा बैग और लैपटाप छीनने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
उसका थानाक्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक नितेश त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात में उचक्कों ने रुपये से भरा बैग और लैपटाप छीन लिया और फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को डायल 112 पर दी। पुलिस पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे। तहरीर में लिखा है कि वह उसका राजा में ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं। पूरे दिन लेन-देन के बाद दो लाख 75 हजार रुपये और लैपटाप बैग में लेकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

अभी वह कोल्हूआ ढाले के पास पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए बैठे तीन लोग धमकी देते हुए उनका बैग छीन लिया। पुलिस ने मामले में उसका थानाक्षेत्र के खैरा गांव निवासी अनिल, जितेंद्र और रविंद्र यादव पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली थी। केस दर्जकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed