फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ली शपथ, मतदान के लिए लोगों को करेंगे जागरूक

ली शपथ, मतदान के लिए लोगों को करेंगे जागरूक

Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
ली शपथ, मतदान के लिए लोगों को करेंगे जागरूक
शारदा पब्लिक स्कूल गड़ाकुल में बुधवार को मतदाता जागरूकता गोष्ठी हुई । - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के ‘अपराजिता’ अभियान के तहत बुधवार को शारदा पब्लिक स्कूल गड़ाकुल में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों को मताधिकार की महत्ता समझाते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए घर-परिवार और पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अरविंद अग्रहरि ने कहा कि लोकतंत्र में जनता अपनी सरकार स्वयं चुनती है। ऐसे में हमें मतदान अवश्य करें। यदि मत राष्ट्र को मजबूती देगा। ऐसे में मतदाताओं को बिना डरे और बिना किसी प्रलोभन के वोट डालना चाहिए। उप प्रधानाचार्य मोहम्मद मुख्तार आलम चांद ने संगोष्ठी में मौजूद छात्र-छात्राओं को अपने-अपने क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने और 12 मई शतप्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि रवि जोशी ने कहा कि बच्चें देश के भविष्य हैं। ऐसे में अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए अपने परिजनों के साथ दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। शिक्षक अभिषेक अग्रहरि ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का ये महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। इसका प्रयोग सभी मतदाताओं को अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अवधेश चौधरी ने किया। इस दौरान शिक्षक बिजेंद्र उपाध्याय, विनोद कुमार उपाध्याय, रियाज अहमद, श्रवण पांडेय, सुबाष मद्धेसिया, शबनम परवीन, अर्चना गौड़, निकिता गुप्ता, अशिया परवीन, कुसुमलता श्रीवास्तव, पूर्णिमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन



मतदान अवश्य करें
लोकतंत्र के महापर्व में 18 साल की उम्र पूरी कर चुके नागरिकों को मतदान अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र में हमारी ताकत वोट हैं। इसका प्रयोग करना चाहिए।
- नेहा

जागरूकता से बढ़ेगी वोटिंग
आज भी बहुत से लोग मतदान का महत्व नहीं समझते हैं। अपराजिता अभियान के तहत उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी। यह सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनम

दूसरों को प्रेरित करें
पांच वर्ष में एक बार लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने का मौका मिलता है। ऐसे में 12 मई को सबसे पहले वोट दें, उसके बाद कोई काम करेें। दूसरे को इसके लिए प्रेरित करें।
- चांदनी

मत अमूल्य
- मतदान केवल अधिकार ही नहीं यह आपका कर्तव्य भी है। इसका प्रयोग सभी मतदाताओं को अवश्य करना चाहिए। आपका मत अमूल्य है। इसका महत्व समझें। - साक्षी मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed