फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   शेड्यूल 24 घंटे की मिल रही सिर्फ 14 घंटे सप्लाई

शेड्यूल 24 घंटे की मिल रही सिर्फ 14 घंटे सप्लाई

Wed, 08 May 2019 11:32 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
शेड्यूल 24 घंटे की मिल रही सिर्फ 14 घंटे सप्लाई
electricity
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने के निर्देश के बावजूद लोगों को सिर्फ 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। एक तरफ जहां भीषण गर्मी में उपभोक्ता बिजली सप्लाई न मिलने से हलकान हैं, वहीं दूसरी तरफ वीआईपी कार्यक्रमों के लिए तत्काल सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन


वर्तमान में चल रहे लोकसभा चुनाव के कारण शासन के तरफ से जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली सप्लाई दिए जाने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद लगातार बिजली कटौती होने से जहां शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सिर्फ 14 घंटे बिजली मिल रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की हालत और भी खराब है। हालत यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में तो कभी-कभी 24 घंटे तक बिजली लापता रहती है। शहर के बिजली उपभोक्ता प्रदीप कुमार, माधव प्रसाद, नसीम खान, कृष्णचंद्र का कहना है कि दिन व रात में लगातार बिजली कटौती हो रही है। इस उमस भरी गर्मी में हम लोगों को बिजली का सहारा रहता है, लेकिन सप्लाई न मिलने से हम लोगों को न दिन में चैन रहता है और न ही रात में सो पाते हैं। बिजली गुल होने पर बिजली विभाग के जिम्मेदारों के पास संपर्क करने पर उनका फोन नहीं उठता। ग्रामीण क्षेत्रों की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन


ग्रामीण उपभोक्ता हरीश चंद्र, राकेश गुप्ता व मोलहू प्रसाद का कहना है कि हम लोग सिर्फ कहने भर को ही उपभोक्ता है। हालत यह है कि कभी-कभार तो 24 घंटे तक बिजली गुल रहती है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पीएन प्रसाद का कहना है कि वर्तमान में लोकसभा चुनाव के कारण 24 घंटे बिजली सप्लाई दिए जाने का निर्देश है, लेकिन तेज हवा और पेड़ों के पास से बिजली तार गुजरने के कारण अक्सर ट्रिपिंग होती रहती है। इसी कारण बिजली कट जाती है इसके साथ ही मरम्मत के दौरान भी बिजली बंद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी कार्यक्रम में तुरंत दी जाती है सप्लाई
चुनाव के मद्देनजर जिले में निर्वाचन कार्यों के दौरान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तुरंत बिजली सप्लाई दी जाती है। इसके साथ पर्यवेक्षक के निवास के दौरान, वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान बिजली विभाग ट्रिपिंग के दौरान भी बिजली सप्लाई उपलब्ध करा देता है। वहीं उपभोक्ताओं के कई बार फोन करने के बाद भी विभागीय जिम्मेदार कोई भी कार्रवाई करने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed