फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सरकार बनने पर हर वर्ग के साथ न्याय करेगी कांग्रेस

सरकार बनने पर हर वर्ग के साथ न्याय करेगी कांग्रेस

Tue, 07 May 2019 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
सरकार बनने पर हर वर्ग के साथ न्याय करेगी कांग्रेस
प्रधानमंत्री करते हैं पूंजीपतियों के लिए चौकीदारी: राज बब्बर
विज्ञापन

- सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ, मुफ्त में इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज/शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। केंद्र की भाजपा सरकार ने अंबानी और अडानी जैसे करीब डेढ़ दर्जन से अधिक पूंजीपतियों को लाखों, करोड़ों रुपये दिए। प्रधानमंत्री देश नहीं बल्कि इन पूंजीपतियों के लिए चौकीदारी करते हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर हर वर्ग के साथ न्याय किया जाएगा। किसानों का कर्ज माफ होगा, साथ ही मुफ्त इलाज की व्यवस्था होगी।
ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कही। मंगलवार को बढ़नी चाफा में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर 72 हजार रुपये बेरोजगारों के खाते में भेजे जाएंगे। सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही उनका इलाज फ्री में होगा। उधर, शोहरतगढ़ के वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में हुई जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि सरकार बनी तो बिना भेदभाव के गरीब परिवार की महिमा को छह हजार रुपये मासिक मिलेगा। यह पैसा कांग्रेस सरकार अडानी, अंबानी जैसे पूंजीपतियों की जेब से निकालेगी।
विज्ञापन

डुमरियागंज में जनसभा को कांग्रेस के आल इंडिया सचिव सचिन नाईक, सच्चिदानंद पांडेय, पूर्व विधायक मलिक कमाल यूसुफ, डॉ. मोहम्मद वासिफ उर्फ वस्सू, डॉ. बख्तियार उस्मानी, काजी सुहेल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी व संचालन मोहम्मद हमजा ने किया। इस दौरान प्रत्याशी डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय समेत अफरोज मलिक, अशोक गुप्ता, कांती पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, फैजान अहमद, अर्जुन कन्नौजिया, इमरान सिद्दीकी, अफजाल मलिक, नीरज, सिरपत गौड़ आदि मौजूद रहे, जबकि शोहरतगढ़ में सभा को जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अकबाल अहमद, पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, पूर्व विधायक अनिल सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजना मिश्रा, किरन शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ
डुमरियागंज। डुमरियागंज विधानसभा के पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के समर्थन के एलान के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कमाल के साथ उनके समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उधर, शोहरतगढ़ में कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रंजना मिश्रा के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें सूर्यकला, गीता सिंह, पूजा सिंह, रूबी सिंह, सरिता चौबे, अंजू सिंह, नेहा सिंह, आशा देवी, तबस्सुम, अमीरुन निसा, शिला देवी, रभावती देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed