फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   स्वदेश दर्शन योजना के निर्माण में अनियमितता उजागर

स्वदेश दर्शन योजना के निर्माण में अनियमितता उजागर

Sun, 05 May 2019 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
स्वदेश दर्शन योजना के निर्माण में अनियमितता उजागर
फोटो-63
विज्ञापन


स्वदेश दर्शन योजना के निर्माण में अनियमितता उजागर
कपिलवस्तु में पर्यटन विकास को लेकर हो रहे कई निर्माण
निरीक्षण में सहायक अभियंता को मिलीं खामियां, कड़े निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। कपिलवस्तु में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए स्वीकृत स्वदेश दर्शन योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। सहायक अभियंता के निरीक्षण में गुणवत्ता विहीन कार्य पर कड़ी फटकार लगाई गई। भविष्य में कमियां मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कपिलवस्तु में विकास के लिए बौद्ध परिपथ को जोड़ने के उद्देश्य से हेलीपैड, साउंड एवं लाइट शो, साइनेज, सोलर लाइट, थीम पार्क, टूरिज्म सुविधा केंद्र, वेस्ट मैनेजमेंट, पेयजल व्यवस्था व सीसीटीवी व वाई-फाई के साथ-साथ पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराए जा रहे कार्य मानक के विपरीत हो रहा है। सहायक अभियंता रोहित त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर घटिया निर्माण को देखकर भड़क गए। गिट्टी, ईंट आदि की घटिया सामग्री का प्रयोग किया जाना पाया गया। इसके अलावा फर्श बनाने में पॉलिथीन के प्रयोग को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की। बाद में मातहतों को मानक के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता ने कहा कि कुछ कमियां मिली थीं। उसको ठीक करने की हिदायत दी गई है। क्षेत्रीय एवं पर्यटन के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों ने कपिलवस्तु में हो रहे राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण कराए जाने की मांग भी की है।
विज्ञापन


इन कार्यों पर खर्च होगी धनराशि
स्वदेश दर्शन योजना के तहत स्वीकृत कार्यों में हेलीपैड निर्माण 3.73 करोड़, साउंड एंड लाइट शो 7.98 करोड़, साइनेज 6.25 लाख, सोलर लाइटिंग 1.94 करोड़, थीम पार्क, टूरिस्ट सुविधा केंद्र 18.16 करोड़, वेस्ट मैनेजमेंट 75.20 लाख, पेयजल व्यवस्था 2 लाख, सीसीटीवी व वाई-फाई 2.78 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed