{"_id":"5ccf14ebbdec22074d53ae38","slug":"191557075179-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता हैं भारत के भाग्य विधाता, करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता हैं भारत के भाग्य विधाता, करें मतदान
Sun, 05 May 2019 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
विषकोहर में मतदाता जागरूकता रैली निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्कोहर। मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए रविवार को सद्भावना सेवा समिति जनपद इकाई के नेतृत्व में भारत इंस्टीच्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नालॉजी बिस्कोहर एवं श्रीपारस नाथ शिक्षण संस्थान दोपेडौवा चौराहा के नव युवाओं ने रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया। साथ ही लोगों से मतदान करने की भी अपील की। इस दौरान क्षेत्र के बीएलओ भी मौजूद थे।
रैली सुबह आठ बजे सीएल इंटर कॉलेज के पास से शुरू होकर मेन मार्केट, चौक रोड, उत्तर यादवडीह, बस स्टॉप होते हुए इंटर कॉलेज के पीछे परिसर में पहुंची, उसके बाद भारत के नक्शे का रुप ले लिया। आस्था जायसवाल ने रैली में आए सभी नव युवक छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान में भाग लेने का शपथ दिलाया और छात्र-छात्राओं ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास जताते हुए अभिभावकों और आसपास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। रैली के दौरान युवा छात्र और छात्राएं हाथों में पोस्टर लिए क्षेत्र के लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, घर-घर साक्षरता लाएंगे, सबसे वोट दिलवाएंगे, देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा, जागो-जागो हे मतदाता, तुम भारत के भाग्य विधाता, डरने की क्या बात है, पुलिस प्रशासन साथ है आदि नारे लगाए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्रीनारायण उपाध्याय ने कहा कि माता-पिता को जागरूक करने का एक माध्यम बच्चे भी हैं। इस दौरान संतोष कौशल, आकाश मिश्र, आनंद मिश्र, अनिल चौधरी, भोला कौशल, डब्लू उपाध्याय, आस्था जायसवाल, रानी मिश्र, विजय तिवारी, आशीष चौधरी और जीशान अहमद आदि मौजूद थे।