{"_id":"5ccdc90fbdec22071b3892f2","slug":"191556990223-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाही, दरोगा व दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाही, दरोगा व दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा सात माह से, तो सिपाही चार साल से लापता
कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में एसपी ने किया निलंबित
विभाग को नहीं है दोनों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। चुनाव ड्यूटी के समय अनुपस्थित रहने और ड्यूटी के प्रति लापरवाही के मामले में एसपी ने एक दरोगा व दो सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही करने वालों पर इसी प्रकार से कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है कि इसमें एक दरोगा पिछले सात माह से लापता है। जबकि एक सिपाही पिछले चार साल से लापता है। दोनों कहां हैं, इसका पता विभाग को भी नहीं है।
एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि एसआई लालजी सिंह जो पुलिस लाइंस में नियुक्त होकर गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा ड्यूटी के लिए संबद्ध है। उनके द्वारा जिला चिकित्सालय गोरखपुर के डॉक्टर द्वारा दो सप्ताह का बेड रेस्ट प्रदान किया गया था। वापसी दिनांक 10 नवंबर 2018 को होनी थी। मगर अबतक उसकी वापसी नहीं हुई। जबकि लोक सभा चुनाव चल रहा है। इससे यह प्रतीत होता है कि एसआई द्वारा जान बूझकर ड्यूटी से गैरहाजिर होना कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है। लापरवाही के मामले में निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह मुख्य आरक्षी रामाश्रय प्रसाद जो पुलिस लाइंस में नियुक्त है।
23 फरवरी से तीन दिन के लिए आकस्मिक अवकाश के लिए रवाना हुआ था। 26 फरवरी को वापसी थी। मगर अब तक लौटा नहीं। इसलिए ड्यूटी के प्रति लापरवाह मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही 11 जून 2016 से बिना अवकाश के गैरहाजिर होने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।