फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जीआरसी की बैठक में उठी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों समस्याएं

जीआरसी की बैठक में उठी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों समस्याएं

Fri, 03 May 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
जीआरसी की बैठक में उठी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों समस्याएं
जीआरसी की बैठक में उठी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याएं
विज्ञापन

फोटो-69
पहली बैठक में सीएमओ के समक्ष रखी संवर्ग की समस्याएं
सीएमओ ने शत-प्रतिशत क्रियान्वयन का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत तैनात संविदा कर्मियों की लंबित समस्याओं के निस्तारण के लिए जनपद स्तर पर गठित ग्रेवियांस रीड्रेसल कमेटी यानि जीआरसी की पहली बैठक हुई। इस दौरान संवर्ग से जुड़ी कई समस्याओं को सीएमओ के समक्ष रखा गया। जिस पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए आश्वासन भी मिला।

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा की अध्यक्षता में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मियों की समस्याओं को जनपद स्तर पर त्वरित निस्तारण के लिए गठित ग्रेवियांस रीड्रेसल कमेटी की पहली बैठक में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का मानदेय माह के 2 तारीख तक खाते में भेजने के लिए लिखित आदेश जारी करने, प्रमुख त्योहारों के पूर्व भुगतान सुनिश्चित करने, प्रसूता अवकाश एक बार में ही 6 माह की स्वीकृति होने के लिए निर्देशित करने, नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यभार ग्रहण करने अथवा कार्यमुक्त करने के दौरान विभिन्न स्तरों पर होने वाले शोषण से बचाने, आशा कार्यकर्ता, संगिनी के लंबित भुगतान को अविलंब कराने का मुद्दा रखा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने ठोस आश्वासन देते हुए शत-प्रतिशत क्रियान्वयन की बात कही। बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके चौधरी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यूनियन के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय, जिला मंत्री दिनेश कुमार मिश्र, जिला संयोजक समीर कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी उस्मान व कार्यकारिणी सदस्य वीरेन्द्र कुमार मौर्या भी उपस्थित थे। जिला मंत्री दिनेश मिश्रा ने बताया कि एनएचएम कर्मियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अब हर माह में प्रथम शुक्रवार को सीएमओ की अध्यक्षता में बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed