{"_id":"5b86dc0442c792464f49771b","slug":"191535564804-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जिला अभिहित अधिकारी मांगते हैं रकम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जिला अभिहित अधिकारी मांगते हैं रकम’
siddharthnagar
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। दुग्ध व मिष्ठान की दुकान करने वाले व्यापारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अभिहित अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। रुपये न देने पर गाली देने का आरोप लगाया। अधिकारी द्वारा दुकानदारों को फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी भी देने की बात कही। मामले को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उत्पीड़न बंद न होने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने की चेतावनी दी।
दुकानदार प्रमोद कुमार ने कहा कि अभिहित विभाग दुग्ध व मिष्ठान का कारोबार करने वालों का शोषण कर रहा है। आए दिन दुुकान पर पहुंचकर रुपये मांगा जाता है। रुपये देने से इंकार करने पर गाली दी जाती है। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी जाती है। इससे दुकानदार बहुत ही परेशान हैं। जिला अभिहित के उत्पीड़न से दुकानदार मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। यह केवल रुपये वसूलने का काम कर रहे हैं। अब इनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच करते अभिहित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए, जिससे दुकानदार उत्पीड़न से बच सके। कहा कि अगर हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो दुकान बंद करके विरोध करेंगे। इस दौरान चंदन कुमार, मेवा लाल, मो. शकील, प्रेमधनी, शिव सहाय, गौरीशंकर, राजेंद्र पाल, कृष्ण कुमार, सतीश कुमार, राजेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।