फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   फीडर में खराबी, 132 गांवों में बिजली गुल

फीडर में खराबी, 132 गांवों में बिजली गुल

Mon, 30 Jul 2018 10:44 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 30 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
फीडर में खराबी, 132 गांवों  में बिजली गुल
d - फोटो : fastcoexist.com
सिद्धार्थनगर/ सोहांस बाजार। लोटन ब्लॉक क्षेत्र के छेरियाकाछा के विद्युत फीडर की इनकमिंग मशीन रविवार को फुंक गई। इससे विद्युत फीडर से जुड़े 132 गांवों में रविवार देर शाम से आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन


लोटन ठोठरी मार्ग पर स्थित छेरियाकाछा पॉवर हाउस के 33/11 केवीए विद्युत फीडर से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है। रविवार देर शाम अचानक इनकमिंग फीडर फुंक गया। इसकी सूचना पॉवर हाउस के एसएससो द्वारा अधिकारियों को सूचना तत्काल दे दी गई। बावजूद इसके मरम्मत हेतु विभाग के तरफ से पहल नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इस फीडर की मशीन के खराब होने के कारण छेरियाकाछा पॉवर हाउस में अकेले लोटन ब्लॉक 120 गांवों और सोहांस क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों को आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन


नहीं मिल रही बिजली
फीडर की मशीन के खराब होने से क्षेत्र के देवपुरमस्जिदिया, करुआवल, कौलपुर ग्रांट मैनहवा, भिटपरा, पंडितपुर, भगता सहिला, दहला, महनाग, भेलौजी, परसौना, बड़हरा, नेतवर, धरमौली, लोटन कस्बा, पननी, मुड़ली, रामनगर रासीआवल, गदहमरवा, बरदाड़ बरगदही, खखरा खुर्द, सैनुआ, सोतियाडाडी, महुआघाट, परसपुर, मुडिला, कटहा, इमिलिहा, सबुनिहा, रमपुरवा, सिहोरवा, मल्लाहडीह, तुलसीपुर सहित 132 गांव में बिजली गुल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
फीडर जलने की सूचना मिली है, बारिश में नमी के कारण पॉवर हाउस में फ्लैशिंग आदि कभी कभार हो जाता है। सोमवार शाम तक किसी भी तरह से फीडर की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
पीएन प्रसाद अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed