{"_id":"5a05daab4f1c1bd0408b5d16","slug":"186-members-of-the-president-s-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष के 18 और सदस्य के 166 उम्मीदवारों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष के 18 और सदस्य के 166 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
नौगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को जिले की विभिन्न निकायों से अध्यक्ष पद के लिए 18 व सभासद-सदस्य पद पर 166 उम्मीदवारों ने पर्चा जमा किया। नामांकन करने वालों में कई बागी व निर्दलीय उम्मीदवार रहे। डुमरियागंज से भाजपा के मधुसूदन अग्रहरि ने नामांकन किया तो अन्य निकायों से कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। अंतिम दिन सिद्धार्थनगर से छह, बांसी से दो, उसका से एक, शोहरतगढ़ से चार, बढ़नी से दो व डुमरियागंज से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सात दिनों तक चली प्रक्रिया के बाद अब छह निकायों में अध्यक्ष पद पर कुल 72 व सभासद-सदस्य पद के लिए 770 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
सदर नगर पालिका से शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के अनिल कुमार गुप्ता, बसपा के मोल्हू यादव, कांग्रेस के मनौवर हुसैन ने नामांकन किया। इनके अलावा महेंद्र मणि त्रिपाठी, गया प्रसाद, फिरोज अहमद ने निर्दलीय नामांकन किया। नामांकन स्थल पर प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ के साथ जुलूस के शक्ल में पहुंचे। उसका बाजार नगर पंचायत से सैयदा ने एक सेट पर अपना पर्चा जमा किया। बांसी नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर ध्रुवचंद जायसवाल ने निर्दलीय व आम आदमी पार्टी से पुष्पा देवी ने निर्दलीय नामांकन किया। नगर पंचायत शोहरतगढ़ से बृजेश वर्मा, पिंटू गौड़, गफ्फार ने निर्दलीय व बसपा अशफाक ने नामांकन किया, जबकि बढ़नी नगर पंचायत से वर्तमान चेयरमैन नीलम उपाध्याय व कांग्रेस के अश्वनी उपाध्याय ने नामांकन पत्र जमा किया। नीलम उपाध्याय के पति रामनरेश सपा के उम्मीदवार हैं।
डुमरियागंज नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन अग्रहरि ने नामांकन किया। वह पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में समर्थकों के साथ वह तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, इटवा विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी, राजू पाल, राजेश द्विवेदी, गौरव मिश्र, अजय पांडेय आदि कार्यकर्ता रहे। कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मु. वासिफ उर्फ वस्सू व भासपा से वंदना श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र जमा किया। वहीं पहले कांग्रेस से नामांकन करने वाले अशोक गुप्ता ने शुक्रवार को निर्दल प्रत्याशी के रूप में भी नामांकन पत्र जमा किया।