फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी जनसभा

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी जनसभा

Thu, 09 May 2019 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी जनसभा
शहर के साड़ी तिराहे पर प्रियंका गांधी के आने की हो रही तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की शुक्रवार को जिले में आएंगी। वह कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय के पक्ष में शहर के सांड़ी तिराहे पर बीएसएनएल ऑफिस के पास जनसभा को संबोधित करेंगी। वह जिले में एक घंटे पांच पांच मिनट रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक दिन पूर्व ही जिले में एसपीजी की टीम पहुंच गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शहर के सांड़ी तिराहे पर बीएसएनएल ऑफिस के बगल में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी। वह दिल्ली से वाया प्लेन गोरखपुर आएंगी, जहां से हेलीकाप्टर से जिले में सुबह 11.20 पहुंच जाएंगी। इसके बाद 12.25 बजे वह बस्ती के लिए रवाना हो जाएंगी। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में चुनाव जीतकर सरकार बनाने जा रही है। लिहाजा विपक्षी बौखला गए हैं। पहली बार जिले में आ रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। इसके बाद जिले में चुनाव का माहौल बदल जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने आ रही प्रियंका गांधी की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपीजी टीम एक दिन पूर्व गुरुवार को ही हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन



प्रियंका गांधी का ओ-निगेटिव ब्लड गोरखपुर से आया
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वांचल की प्रभारी प्रियंका गांधी 10 मई को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। अमूमन बड़े नेताओं का ब्लड ग्रुप की जानकारी देते हुए ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है। ऐसे में प्रियंका का ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव होने के कारण संयुक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में अनुपलब्धता का मामला सामने आया। इस स्थिति के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोचस्मति पांडेय ने गुरुवार को वाहक को भेजकर संयुक्त जिला चिकित्सालय गोरखपुर के ब्लड बैंक से संबंधित ग्रुप का ब्लड मुहैया कराने का अनुरोध किया। देर शाम जिले में संबंधित ब्लड उपलब्ध भी हो गया है। एक अन्य समाचार के मुताबिक जनसभा स्थल पर चिकित्सीय टीम का गठन किया गया जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत मौर्य, फार्मेसिस्ट वाईपी यादव व वार्ड ब्वाय चंद्र प्रकाश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed