फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   तैनाती के लिए शिक्षा मित्रों से मांगा विकल्प

तैनाती के लिए शिक्षा मित्रों से मांगा विकल्प

Thu, 02 Aug 2018 12:08 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 02 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
तैनाती के लिए शिक्षा मित्रों से मांगा विकल्प
सिद्धार्थनगर। शिक्षामित्रों को उनके मूल तैनाती वाले स्कूलों पर वापसी के लिए विकल्प मांगा गया है। निर्धारित प्रारूप पर अंकन करने के साथ ही संबंधित बीईओ की संस्तुति भी आवश्यक है। जिले में समायोजित हो चुके शिक्षामित्रों की संख्या 1769 है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से तीन अगस्त तक रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ.सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह की ओर से सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र के मुताबिक शिक्षा मित्रों को उनके मूल विद्यालय में वापस किए जाने विषयक नीति लागू की गई है। उपरोक्त के अनुसार पूर्व में समायोजित हुए 1769 शिक्षा मित्रों को उनके मूल विद्यालय पर तैनाती दिये जाने, वर्तमान तैनाती स्थल पर यथारूप में बनाए रखने, विवाहित महिला शिक्षा मित्रों को उक्त के अतिरिक्त उनकी इच्छानुसार उनके ससुराल, पति के घर के स्थान वाले विद्यालय पर तैनाती दिए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर 3 अगस्त को सायं तक हार्ड एवं साफ्ट कापी में उपलब्ध कराने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हेमंत शुक्ला, प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव ने मूल स्कूलों पर वापसी में लिए जा रहे विकल्प में भी तमाम विसंगतियां सामने आने की बात उठाते हुए बीएसए से इस दिशा में ठोस समाधान निकालने का अनुरोध किया है। बीएसए राम सिंह ने बताया कि उनके समक्ष प्रस्तुत समस्याओं का समाधान शासनादेश में निहित प्रावधानों के तहत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed