फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   एसपी बने शिक्षक, पढ़ाया पाठ

एसपी बने शिक्षक, पढ़ाया पाठ

Sat, 29 Jul 2017 10:10 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
एसपी बने शिक्षक, पढ़ाया पाठ
सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शनिवार को प्राथमिक विद्यालय तेतरी प्रथम पहुंचे। शिक्षक बनकर बच्चों को पाठ पढ़ाया। ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिखे, बच्चों से हल कराया। सही जवाब देने वाले बच्चों को चॉकलेट बांटे। एसपी को अपने बीच पाकर जहां बच्चे आह्लादित थे, वहीं खुद एसपी भी प्रसन्नचित नजर आए।
विज्ञापन

आईजी के निर्देश पर एसपी ने प्राथमिक विद्यालय तेतरी को गोद लिया है। शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे विद्यालय पहुंचे एसपी ने करीब एक घंटे तक बच्चों की क्लास ली। बारी-बारी सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल पूछे। कक्षा 3 और चार के बच्चों से भी ब्लैक बोर्ड पर लिख प्रश्न का उत्तर लिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्षा-6 के फरदीन, नीलम, रघुबर आदि बच्चों ने एसपी के पूछे गए सवालों का जवाब दिया। बच्चों को बताया कि कभी भी किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल बच्चों के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करें, पुलिस तत्काल आपकी समस्या का समाधान कराएगी।
विज्ञापन

एसपी ने शिक्षकों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-बच्चों को खेलकूद का महत्व भी समझाने पर जोर दिया। मिड-डे-मील की गुणवत्ता जांची और मीनू के अनुसार भोजन बनाने का निर्देश दिया। इस मौके पर पीआरओ आलोक कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी प्रधानाध्यापक हेमलता, सहायक अध्यापिका कुसुमलता, सुमन त्रिपाठी, ममता वर्मा, मनीषा राजपूत, नेहा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed