{"_id":"597cb99a4f1c1b913e8b494a","slug":"181501346202-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ सो रही नवजात बच्ची बिस्तर से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के साथ सो रही नवजात बच्ची बिस्तर से लापता
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा (सिद्धार्थनगर)। मां के साथ बिस्तर पर सो रही नवजात बच्ची संदिग्ध हाल में गायब हो गई है। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्ची कैसे गायब हुई, इस बारे में परिजन भी सटीक जवाब नहीं दे पा रहे। घटना त्रिलोकपुर क्षेत्र के धनधरा गांव की है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
धनधरा गांव निवासी गुरुचरन की पत्नी लक्ष्मी ने पांच दिन पूर्व एक बालिका को जन्म दिया था। बताते हैं कि शुक्रवार की दोपहर में वह बरामदे में नवजात को लेकर सो रही थी। कुछ देर बाद नींद खुली तो बिस्तर से बच्ची गायब थी। महिला का कहना था कि अचानक तेज हवा का झोंका आया, जिससे वह बिस्तर से गिर गई। तभी से बच्ची भी गायब है। नवजात के गायब होने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने गांव के सिवान सहित अन्य स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। गुरुचरन के पिता संतरी ने बताया कि घटना से पूरा परिवार सदमे में है। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर अरविंद मिश्र ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। कहा कि कोई लिखित शिकायत अब तक नहीं मिली है। प्रार्थना पत्र मिलने पर छानबीन की जाएगी।