{"_id":"597a287d4f1c1b20798b4623","slug":"181501177981-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के सभी खातों पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के सभी खातों पर लगी रोक
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बीएसए ने जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के सभी खातों पर रोक लगा दी है। विद्यालय प्रबंध समिति, मध्याह्न भोजन निधि खाता, ग्राम शिक्षा निधि खाता आदि से किसी भी प्रकार की धनराशि का आहरण नहीं किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट से शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द होने के आदेश के तहत बीएसए ने यह निर्देश जारी किए हैं।
बीएसए मनीराम सिंह ने बताया कि विद्यालयों के इन खातों से कोई भी लेन-देन विशेष परिस्थिति मेें संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति के बाद ही हो सकेगा। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
स्कूल बंद मिले तो खैर नहीं
समायोजन रद्द होने के बाद चल रहे शिक्षामित्रों के आंदोलन के समर्थन मेें प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शिक्षकों के भी स्कूल बंद करने पर विभाग सख्त हो गया है। बीएसए मनीराम सिंह ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र के सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर संचालन सुनिश्चित कराएं। किसी भी दशा में कोई विद्यालय बंद नहीं होना चाहिए। इसकी अवहेलना करने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।