फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में रमन जिले में प्रथम

सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में रमन जिले में प्रथम

Mon, 06 May 2019 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में रमन जिले में प्रथम
सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सीबीएसई की 10 वीं की परीक्षा में शहर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल के रमन पांडेय ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी का छात्र अमित त्रिपाठी दूसरे स्थान पर रहा। इसी के साथ सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की छात्रा आइशा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में शहर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सभी 18 छात्र उत्तीर्ण हो गए। जिले के तीन स्कूलों में हुए सीबीएसई की परीक्षा में सेंट्रल स्कूल के छात्र रमन पांडेय ने सर्वाधिक 97.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान पाया है। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय बांसी के छात्र अमित त्रिपाठी ने 96.6 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की छात्रा आइशा 95.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा श्रेयांशी मिश्रा 95.6, विजेंद्र कुमार पांडेय 95.4, श्रुति 95.4, अमन 94.4, हर्षित उपाध्याय 94.2, प्रांजल रौनियार 93.2, पीयुष कुमार 93.2, ओंकार सिंह 91.6, सुजीत कुमार कन्नौजिया 91.2, आनंद सिंह 90.8, सचीन कुमार 90.8, पुष्पेंद्र मिश्र 90.2 प्रतिशत अंक पाकर सफलता हासिल की। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के छात्र मनन अग्रवाल ने 93.8, कार्तिक पांडेय व शिवम पाठक नेे एक बराबर 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी के साथ सेंट्रल एकेडमी की प्रिया कसौधन 94, छवि पांडेय, 92, आदर्श त्रिपाठी 82 भी सफलता हासिल करने वाले छात्रों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed