{"_id":"5b882ae042c792463724fa02","slug":"171535650528-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए
siddharthnagar
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित धरने में शामिल शिक्षक और कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किए जाने की मांग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को भी काम नहीं किया। जिला मुख्यालय के कर्मचारियों ने विकास भवन और अन्य कर्मियों ने तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया गया। इस दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों ने कहा कि पेंशन हमारा अधिकार है। हक हासिल होने तक संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन के चलते सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित रहा और स्कूलों में पढ़ाई बाधित रही। यह विरोध 29 से शुरू हुआ आंदोलन 31 अगस्त तक चलेगा।
विकास भवन पर आयोजित धरने की अध्यक्षता कर रहे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली तक कर्मचारियों व शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा। संयोजक अनिल सिंह ने कहा कि हक की लड़ाई के लिए सभी एकजुट हैं और संघर्ष कर रहे हैं। धरने को भूपेश शुक्ला, अवधेश यादव, अशोक श्रीवास्तव, समसुल हक, जोखन प्रसाद कन्नौजिया, इंद्रसेन, सुजीत जायसवाल, योगेंद्र पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान रणजीत कुमार, प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश पाठक, देवेंद्र कुमार यादव, महेंद्र, लल्लन भाष्कर, अश्वनी तिवारी, अभय श्रीवास्तव, चंद्रमणि पांडेय, आरती चौधरी, गायत्री, नीतू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील परिसर में आयोजित धरने में प्राथमिक शिक्षक के संघ ब्लॉक अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था से सभी को बेहतर लाभ मिलेगा। धरने के बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम देवेश कुमार गुप्त को दिया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यमणि दूबे, मुश्तन शेरुल्लाह, सुरेंद्र प्रसाद, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, मणिकांत उपाध्याय, दधिचि कुमार, पप्पू यादव, मनीष सिंह, आशुतोष सिंह, दिलीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, भनवापुर और डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों ने तहसील परिसर में धरना दिया। संयोजक नसीम अहमद, रामप्रकाश मिश्र, जनार्दन शुक्ला, दुर्गेश मिश्रा, दिनेश यादव, रूहेल अहमद, अभिषेक श्रीवास्तव, शकील अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
...तो चुनाव में सरकार का विरोध करेंगे
खेसरहा। ब्लॉक परिसर में गुरुवार को पुरानी पेंशन योजना को लागू किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी व शिक्षकों ने धरना दिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी एवं ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा है कि यदि विद्यायक, सांसदों का एक दिन का कार्यकाल में पेंशन दी जा सकती है तो हम 60 वर्षों तक कार्य करके पेंशन के हकदार क्यों नहीं। पुरानी पेंशन लोकसभा चुनाव के पहले बहाल नहीं होता है तो हम चुनाव में सरकार का विरोध करेंगे। ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश शंकर मिश्रा, रामकवल यादव, भानु प्रताप सिंह, महमूद अली, चंद्रभान सिंह, महामंत्री आशाराम, ब्लॉक कोषाध्यक्ष धरणीधर पांडेय, चंद्रसेन गौतम, विनोद निषाद आदि मौजूद रहे। बांसी में भी शिक्षकों, कर्मचारियों ने कार्य बाहिष्कार करके धरना दिया।