{"_id":"5b86dbfd42c7924668360010","slug":"171535564797-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल वालंटियर रोकेंगे सोशल मीडिया की अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल वालंटियर रोकेंगे सोशल मीडिया की अफवाह
siddharthnagar
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया की अफवाहों से माहौल बिगड़ने से रोकने के लिए थानावार डिजिटल वालंटियर्स का व्हाट्सएप ग्रुप(टीम-22) बनाया जाएगा। ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली अफवाहों को रोकेंगे। इस ग्रुप में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 250 लोग शामिल होंगे, इनमें से 22 प्रमुख होंगे। ये प्रमुख लोग समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान रखने वाले होंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय हों और स्वच्छ छवि हो। गहन विचार-विमर्श के बाद इन्हें कमेटी में रखा जाएगा।
दरअसल, सोशल मीडिया पर किए जा रहे कमेंट्स बड़ी हिंसा का रूप ले रहे हैं। प्रशासनिक निगरानी के साथ ही समाज के अन्य लोग भी इन टिप्पणियों पर नजर रखें, इसके लिए डीजीपी के निर्देश पर थानावार डिजिटल वालंटियर्स का व्हाट्सएप ग्रुप(टीम-22) बनाया जाएगा। ग्रुप में सामाजिक मुद्दों को लेकर आगे रहने वाले 22 लोगों का चयन किया जाना है, जो समाज के 22 अलग-अलग क्षेत्रों से होंगे। ऐसे लोगों की छवि स्वच्छ होनी चाहिए और समाज में उनकी स्वीकार्यता हो। ये लोग संबंधित ग्रुप पर अफवाहों को फैलाने वाली खबरों को खंडन करेंगे। एएसपी मुन्ना लाल सिंह ने बताया कि मुख्यालय से पत्र आया है। सभी थानेदारों को इसके लिए निर्देशित किया जाएगा।
ये लोग होंगे ग्रुप मेें शामिल
शिक्षक, प्रधानाचार्य, सेवानिवृत्त सैनिक, पुलिस पेंशनर्स, क्षेत्र के पत्रकार, वर्तमान व पूर्व सभासद, वर्तमान व पूर्व ग्राम प्रधान, सामाजिक संगठन के सदस्य, पूर्व व वर्तमान बीडीसी सदस्य, छात्रनेता, आशा कार्यकर्ता, ग्राम सचिव, एएनएम, कोटेदार, डॉक्टर, वकील, प्रमुख व्यापारी, मंडल के पदाधिकारी, मंदिर के पुजारी, मस्जिद के मौलवी, विशेष पुलिस अधिकारी, सिविल डिफेंस से जुड़े लोग, क्षेत्र के होमगार्ड व अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति ग्रुप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीओ व एसओ होंगे ग्रुप एडमिन
थाना स्तर पर बनाए जाने वाले ग्रुप के एडमिन सीओ व थानाध्यक्ष होंगे। वह समय-समय पर टीम से जुड़े लोगों से संवाद करते रहेंगे।