{"_id":"5b673eba4f1c1b572f8b8645","slug":"171533492922-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल न जाने वालों की होगी खोज, कराएंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल न जाने वालों की होगी खोज, कराएंगे नामांकन
siddharthnagar
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। छह से 14 वर्ष की आयु वाले आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नांकन के लिए हाउस होल्ड सर्वे 11 से 25 अगस्त के बीच कराया जाएगा। खोज के बाद चिह्नित बच्चों को नजदीक के विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा।
राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान की ओर से सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में 6-14 वय वर्ग के सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आउट आफ स्कूल बच्चों का चिह्नांकन करने के लिए हाउस होल्ड सर्वे का कार्य 11 से 25 अगस्त चलाया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर सफलता के लिए कार्ययोजना तैयार किए जाएं। सर्वे कार्य शिक्षकों, शिक्षा मित्रों के माध्यम से कराया जाएगा। ग्राम प्रधान, सभासद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सहयोग लेने पर भी जोर दिया गया है। वोटर लिस्ट के आधार पर स्लम एरिया व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को भी सर्वेक्षण में शामिल करने की हिदायत दी गई है। नगरीय क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या कम होने पर अन्य विभागों के कर्मचारियों से योगदान लिए जाएंगे। जिला समन्वयक सुरेन्द्र कुुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हाउस होल्ड सर्वे का कार्य उच्च स्तर से प्राप्त निर्देश के क्रम में कराने की रणनीति तैयार की जा रही है।
घोषित हुुई समय सारिणी
हाउस होल्ड सर्वे के लिए समय-सारिणी घोषित की गई है। बीईओ, समन्वयकों के लिए जनपद स्तरीय कार्यशाला 8 अगस्त को, शिक्षकों द्वारा प्रपत्रों को भरे जाने के लिए ब्लाकों पर बैठक 10 अगस्त को, सर्वे की अवधि 11 से 25 अगस्त तक, विद्यालय स्तर पर संकलन 27 अगस्त, न्याय पंचायत स्तर पर 29 अगस्त, ब्लॉक स्तर पर 30 अगस्त, जनपद स्तर पर 31 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर समेत 20 जनपदों पर विशेष फोकस
हाउस होल्ड सर्वे के दौरान सिद्धार्थनगर समेत 20 जिलों पर विशेष फोकस रहेगा। इनमें बलरामपुर, कुशीनगर, महराजगंज, श्रावस्ती, गोंडा आदि शामिल हैं। इन जिलों में विशेष प्रशिक्षण देते हुए उन्हें मुख्य धारा से जोड़े जाने के लिए यूनिसेफ की सहयोगी संस्थाएं मदद करेंगी।