{"_id":"5b5f44b34f1c1bb15c8b55f8","slug":"171532970163-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठित अपराध करने वाले 10 लोगों पर लगा गैंगेस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठित अपराध करने वाले 10 लोगों पर लगा गैंगेस्टर
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
10 आरोपियों के खिलाफ लगा गैंगस्टर
डीएम ने संगठित अपराध के मामले में की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। डीएम कोर्ट ने सोमवार को संगठित अपराध करने वाले 10 आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। साथ ही संबंधित थाने को निर्देश दिया है कि इस दौरान अगर उनके द्वारा कोई अपराध किया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाए।
डीएम कुणाल सिल्कू ने अपने कोर्ट में सुनवाई के दौरान संगठित अपराध में फिरौती मांगने के मामले में सतीश कुमार श्रीवास्तव निवासी सलेमपुर कुंवर, बंसत चौधरी रजवापुर थाना परशुरामपुर जिला बस्ती, प्रदीप कुमार मिश्र निवासी मवई थाना छपिया जिला गोंडा, अमर वाल्मीकि निवासी गांव व थाना कपिलवस्तु नेपाल, विक्की निवासी कस्बा व थाना शोहरतगढ़ आरोपी हैं। वहीं, बलाव सहित अन्य अपराध के आरोपी रामरक्षा, रामनरेश, रामभवन रामकरन, पल्टन निवासी भलुहा थाना खेसरहा के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही संबंधित थाने को यह निर्देश दिया है कि अगर भविष्य में कोई अपराध करते हैं तो इनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाए।