फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कड़ी सुरक्षा में ढहाया गया मकान

कड़ी सुरक्षा में ढहाया गया मकान

Wed, 08 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में ढहाया गया मकान
जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लोटन (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़ली में पोखरे की जमीन पर निर्मित मकान को प्रशासन ने मंगलवार को ढहा दिया। कोर्ट के आदेश पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने बल पूर्वक मकान गिरवाया। दो मंजिला भवन का निर्माण करीब डेढ़ दशक पूर्व हुआ था। मुड़ली गांव के राजस्व रिकार्ड में गाटा संख्या 229 पोखरा की जमीन अंकित है। इसके हिस्से में मुरली प्रसाद ने मकान बनवा लिया था। इसके विरुद्ध अपर तहसीलदार नौगढ़ ने बेदखली का आदेश पारित किया था। इस आदेश के खिलाफ मुरली ने डीएम कोर्ट में अपील की, जिसे पर्याप्त तथ्यों के आधार पर खारिज कर दिया। इसके बाद हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। हाईकोर्ट ने 27 अक्टूबर को जारी आदेश में मकान ढहाकर प्रशासन से आठ नवंबर को आख्या देने को कहा है। आदेश के क्रम में मंगलवार को पुलिस प्रशासन की टीम गांव पहुंची। बांसी एसडीएम प्रबुद्ध सिंह की मौजूदगी में मकान को ढहाया गया। एसडीएम ने बताया कि भू प्रबंधन समिति की मौजूदगी में अवैध निर्माण को हटवाया गया है। इस मौके पर तहसीलदार नंद प्रकाश मौर्या, नायब तहसीलदार अवधेश राय, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, सीओ इटवा महेंद्र सिंह देव, सीओ शोहरतगढ़ शिव सिंह, लोटन कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार राय, एसओ मोहाना सौदागर राय, महिला एसओ सुमन त्रिपाठी, लेखपाल संजय कुमार, विनोद, अखिलेश त्रिपाठी सहित पीएससी, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed