फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   17 thousand workers honored in the district

जिले में 17 हजार श्रमिक किए गए सम्मानित

Sun, 01 May 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
17 thousand workers honored in the district
जिले में 17 हजार श्रमिक किए गए सम्मानित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में 100 दिन मजदूरी करने वाले 17 हजार मनरेगा श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। बर्डपुर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में डीसी मनरेगा ने श्रमिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि श्रमिकों को जागरूक कर उन्हें श्रम विभाग की अन्य योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने कहा कि सरकार की तरफ से श्रमिकों के जीविकोपार्जन के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। श्रमिकों को जागरूक कर इन योजनाओं का लाभ लेने के प्रोत्साहित करना होगा। इसके लिए सभी लोग अपने स्तर से प्रयास करें। उन्होंने बताया कि एक वित्तीय वर्ष में जिन श्रमिकों ने 100 दिन कार्य किया है, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सभी स्तर से प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम सेमरी के श्रमिक भूलन, संतराम, प्रहलाद, पिपरसन गांव निवासी अशोक कुमार, बरगदी निवासी बलिराम को सम्मानित किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी नीरज, एपीओ सीमा, सुजीत जायसवाल आदि मौजूद रहे। इसी तरह नौगढ़, उसका बाजार, जोगिया, लोटन, शोहरतगढ़, बांसी, इटवा, डुमरियागंज, मिठवल व खेसरहा आदि ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed