फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   do yours dupty at right way

अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन करें : बृजलाल

Tue, 20 Nov 2018 10:49 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 20 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
do yours dupty at right way
एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष और पूर्व डीजीपी बृजलाल मंगलवार दोपहर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। अफसर अपने दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन करें। एससी-एसटी से जुड़े मामलों का तेजी से निस्तारण करें। ये बातें एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष और पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहीं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर दो बजे आयोग के अध्यक्ष अपनी पत्नी सरोज(सदस्य राज्य खाद्य आयोग) के साथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह, सीडीओ हर्षिता माथुर, समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आयोग के अध्यक्ष ने अफसरों से एससी/एसटी से जुड़े मामलों की जानकारी ली और समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कहा, दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 22 नवंबर को उस्का ब्लॉक के महरिया गांव में भ्रमण करके सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद वे सदर ब्लॉक के बलुरी गांव में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। सदस्य राज्य खाद्य आयोग ने विभागीय अधिकारियों के साथ विभाग के जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। इसमें जिले के कोटेदारों की संख्या, मिली शिकायतों के निस्तारण की स्थिति, ब्लॉक स्तर पर सतर्कता समितियों के गठन की जानकारी ली। अप्रैल से अक्तूबर निलंबित दुकानों की जानकारी मांगी। जिम्मेदारों को चेतावनी दी कि अगर गड़बड़ी करने का मामला प्रकाश में आया तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed