फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कक्षा सात की छात्रा से दुष्कर्म

कक्षा सात की छात्रा से दुष्कर्म

Wed, 09 May 2018 11:26 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 09 May 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
 कक्षा सात की छात्रा से दुष्कर्म
परसा(सिद्धार्थनगर)।शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव मेें बुुधवार की रात पानी मांगने के बहाने छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के शोर पर उसकी मां मौके पर पहुंची। भागते युवक के साथ उसकी झड़प भी हुई। शोर सुनकर गांववाले भी आ गए, लेकिन तब तक युवक फरार हो चुका था। सूचना पर सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा सात की छात्रा घर में अकेली थी। इसी दौरान एक युवक बाइक से आया और पानी मांगने लगा। छात्रा पानी लाने अंदर गई तो युवक घर में घुस गया और छात्रा से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर छात्रा की मां मौके पर पहुंच गई। इस पर युवक ने मां के साथ मारपीट की और फिर बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन गांव वालों को आता देख वह बाइक छोड़कर कच्चे रास्ते से भागने को मजबूर हो गया। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके से बाइक मिली है। उसी आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed