{"_id":"5aa957814f1c1b4d0a8b4d67","slug":"161521047425-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड से वंचित न रहे कोई किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट कार्ड से वंचित न रहे कोई किसान
siddharthnagar
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बुधवार को जिला परामर्शदात्री समिति व जिला स्तरीय पुनर्निरीक्षण समिति की बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। विकास भवन सभागार में बुधवार को जिला परामर्शदात्री समिति व जिला स्तरीय पुनर्निरीक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि वित्तीय सत्र 2017-18 के लिए किसान क्रेडिट कार्ड का भौतिक लक्ष्य 1,09,128 था, जिसके सापेक्ष 83,356 ही केसीसी नवीनीकृत व निर्गत हुए है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए सभी शाखा प्रबंधक ब्लाक स्तर पर कैंप कर किसानों को क्रेडिट कार्ड जारी करें।
सभी पात्र किसानों को केसीसी से संतृप्त किया जाना है। सांसद आदर्श गांव में कोई भी किसान इससे वंचित न रहे। ऋणी किसानों का फसल बीमा अनिवार्य रूप से किया जाना है। बैंक समीक्षा कर लें, योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत किसानों का बीमा होना चाहिए। राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, शहरी आजीविका मिशन, स्व रोजगार योजना के तहत लंबित व निस्तारित आवेदनों की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, लीड बैंक अधिकारी ओमप्रकाश अग्रहरि, एसबीआई के एजीएम संजय कुमार जायसवाल, पूर्वांचल बैंक के आरएम आरएस दीक्षित, एसबीआई कृषि शाखा के प्रबंधक रामनिवास चौरसिया, रामसनेही, केएन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
,