{"_id":"5a0204c74f1c1bd7538bbebd","slug":"161510081735-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को ओडीएफ घोषित करने के लिए पुलिस को भी करें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को ओडीएफ घोषित करने के लिए पुलिस को भी करें शामिल
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
police Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की बैठक मंगलवार को नौगढ़ ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें गांवों को ओडीएफ घोषित किए जाने में आ रही समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। मिशन को पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के साथ जोड़कर अभियान को सफल बनाने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि लाखों प्रयास के बाद गांव के लोग शौचालय निर्माण को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसकी वजह से शौचालय निर्माण नहीं हो पा रहा है। अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर ग्राम पंचायत सचिव पर कार्रवाई की जा रही है, जो गलत है। खुले में गांव को शौचमुक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी ही नहीं गांव के लोगों को जिम्मेदार बनाया जाए, तभी योजना सफल हो पाएगी। कहा कि ओडीएफ मिशन में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग सहित सभी विभागों को जिम्मेदारी दी जाए। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष परमात्मा यादव, जिला महामंत्री आशुतोष मिश्रा, मंडल महामंत्री सुजीत कुमार जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र यादव, विनय सिंह, विनोद चौधरी आदि मौजूद रहे।