फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मनरेगा में भ्रष्टाचार रोकेगा मोबाइल एप

मनरेगा में भ्रष्टाचार रोकेगा मोबाइल एप

Wed, 08 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा में भ्रष्टाचार रोकेगा मोबाइल एप
महीने के दस रुपये और इतने फायदे
डुमरियागंज।
विज्ञापन

मनरेगा को पारदर्शी बनाने के लिए अब मनरेगा एप का सहारा लिया जाएगा। एप पर मनरेगा से कराए गए सभी कार्य फोटो सहित उपलब्ध होंगे। एप के जरिए मनरेगा कार्यों की निगहबानी आसानी से हो सकेगी।
रोजगार के लिए गांवों से पलायन रोकने के मकसद से लागू मनरेगा में धांधली की शिकायत आम हो गई है। आए दिन कागजों में काम कराकर फर्जी ढंग से भुगतान के मामले सामने आ रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने और योजना को पारदर्शी बनाने के लिए मकसद से मनरेगा एप लांच किया गया है। इस एप पर मनरेगा के तहत गांव में हुए सभी कार्यों का विवरण फोटो सहित अपलोड रहेंगे। इससे ग्राम पंचायत से कराए गए सभी कार्यों की जानकारी आम जनमानस आसानी से हासिल कर सकेगा। मनरेगा के जिला समन्वयक उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मनरेगा एप सभी एंड्रायड मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। एप पर वर्ष 2012-13 से कराए गए सभी कार्य मय लागत देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन


एंड्रायड मोबाइल पर लोड कर सकेंगे एप
डुमरियागंज। इस एप को एंड्रायड मोबाइल पर लोड किया जा सकता है। इसके लिए पहले प्ले स्टोर पर जाना होगा। प्ले स्टोर पर जन मनरेगा एप सर्च कर डाउनलोड किया जा सकेगा। एप के डाउनलोड होने के बाद संबंधित प्रदेश, फिर जिला और आखिर में ब्लॉक व ग्राम पर जाकर मनरेगा से कराए गए कार्य और उससे संबंधित मिले बजट की जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed