{"_id":"593838094f1c1b083a8b45b0","slug":"161496856585-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय ढंग से लापता हुई दो सगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय ढंग से लापता हुई दो सगी बहनें
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)। मुर्गी फार्म की देख-भाल के लिए घर से निकली दो सगी बहनें रहस्यमय ढंग से लापता हो गई हैं। 24 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। घटना उसका थाना क्षेत्र के भिटिया गांव की है। काफी खोजबीन के बाद मायूस पिता ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर बेटियों के गायब होने की सूचना दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस भी छानबीन में जुट गई है।
भिटिया गांव निवासी हाकिम हुसैन का नौगढ़-उसका मुख्य मार्ग पर गांव के बाहर मुर्गी फार्म है। इन दिनों स्कूल की छुट्टी के कारण उसकी बेटी सकीना (13) व नजरीना (12) का काफी वक्त मुर्गी फार्म की देख-भाल में बीत रहा है। पिता के मुताबिक मंगलवार की शाम दोनों बहनें घर से मुर्गी फार्म पर जाने की बात कह निकलीं और उसके बाद से लापता हैं। दोनों न तो मुर्गी फार्म पर पहुंची और न ही घर लौटीं। आस-पास के सभी स्थानों व रिश्तेदारी में खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार को ग्राम प्रधान सतीश चौधरी के साथ पिता ने थाने में तहरीर दी। इस सम्बंध में एसओ गोपाल स्वरूप वाजपेई ने बताया कि तहरीर मिली है, परिजनों से लड़कियों की फोटो मांगी गई है, जिससे उन्हें तलाशा जा सके। हर बिंदू पर छानबीन की जा रही है।
---
अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन
सगी बहनों के अचानक लापता होने से परिवार के लोग सहम गए हैं। अनहोनी की आशंका बनी हुई है। हाकिम हुसैन की पत्नी का इसी वर्ष जनवरी में इंतकाल हो गया था। अब दो बेटियों के गायब होने से परिवार वालों का बुरा हाल है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गांव के अन्य लोग भी इससे सहमे हुए हैं।