{"_id":"5d0a6b0e8ebc3e53b40e4525","slug":"156096384017-siddharthnagar-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक बोले, भैया हेलमेट लगाकर चलिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक बोले, भैया हेलमेट लगाकर चलिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 61
विधायक बोले, भैया हेलमेट लगाकर चलिए
ओवरलोडिंग के मामले में 58 वाहनों का चालान
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाया गया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस व परिवहन विभाग के संयुक्त प्रयास के तहत ओवरलोडिंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 58 वाहनों का चालान करते हुए यातायात नियमों के प्रति महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। उद्घाटन के अवसर पर सदर विधायक श्याम धनी राही ने लोगों से अपील की कि भैया हेलमेट लगाकर चलिए।
17 जून से 22 जून तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय पर ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ सदर विधायक श्याम धनी राही ने किया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष पहल पर चलाए जा रहे अभियान से निश्चय ही वाहन चालकों में जागरूकता आएगी और अधिकाधिक लोगों के जीवन की सुरक्षा व रक्षा होने में प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के तहत जागरूकता कार्यक्रम में ओवरलोडिंग के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आशुतोष कुमार शुक्ला ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के उद्देश्यों को बताया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रवेश कुमार सरोज ने बताया कि ओवरलोडिंग के आरोप में 58 वाहनों का चालान किया गया। प़ुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह, यात्री कर अधिकारी जितेन्द्र कुमार दीक्षित, भाजपा नेता अश्वनी चौबे आदि मौजूद रहे।