{"_id":"5d0a6b0b8ebc3e53b40e4522","slug":"156096383618-siddharthnagar-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता के बाद होगा फैसला, कौन संभालेगा मंदिर की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता के बाद होगा फैसला, कौन संभालेगा मंदिर की जिम्मेदारी
Wed, 19 Jun 2019 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
sidddharthnagar
sidddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सिंहेश्वरी मंदिर के महंत को लेकर चल रहे विवाद का हल अब वार्ता पर आकर टिक गया है। इसे लेकर अयोध्या से महंत त्रिवेणी दास जिले में पहुंच चुके हैं। मामले में त्रिवेणीदास बनाम शिव प्रसाद का दीवानी न्यायालय में केस भी चल रहा है। एसडीएम सदर उमेश चंद्र निगम ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता के बाद यह तय हो जाएगा कि मंदिर कौन संभालेगा। अगर वार्ता के बाद भी निर्णय नहीं होता है तो दीवानी न्यायालय के फैसले का इंतजार रहेगा। वहीं, पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम दीपक मीणा ने मांगी है।
सिंहेश्वरी मंदिर के महंत को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है। इसे लेकर थरौली के ग्रामीणों और कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही के भाई शिव प्रसाद के बीच कहासुनी और मारपीट तक की नौबत आ चुकी है। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है। मंगलवार की देर रात विधायक श्याम धनी राही, एसडीएम उमेश चंद्र निगम सहित थरौली के ग्रामीणों के बीच पंचायत भी हुआ। लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। इस बीच सूचना मिलने पर अयोध्या से महंत त्रिवेणीदास भी बुधवार को पहुंच गए। लेकिन कुछ कारणों की वजह से दोनों पक्षों में वार्ता नहीं हो सकी। एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से थाने में मारपीट की तहरीर भी दी गई है। गांववालों की ओर से दो तहरीर दी गई है। एक से दो दिनों में दोनों पक्षों में वार्ता होगी। इसके बाद ही फैसला होगा कि कौन मंदिर की जिम्मेदारी संभालेगा। बताया कि अगर इसके बाद भी बात नहीं बनी तो प्रशासन मंदिर की जिम्मेदारी संभालेगा। बताया कि अगर दीवानी न्यायालय का फैसला आ गया तो उसे माना जाएगा।
मारपीट का वीडियो वायरल
सिंहेश्वरी मंदिर पर थरौली गांव के कुछ लोगों की मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विधायक के भाई शिव प्रसाद को गांव के कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। अन्य साधुओं को पीटा जा रहा है। इसकी वजह से मामला और भी बिगड़ा है।
विज्ञापन
ताले खुलवा दिए गए
विवाद के बाद प्रशासन की देखरेख में दोनों पक्षों के ताले खुलवाए गए। साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि अगर कोई भी गड़बड़ी या फिर ताला बंद करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।