{"_id":"5d091ddd8ebc3e48bb2d1cd3","slug":"156087854410-siddharthnagar-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
Wed, 19 Jun 2019 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
sidddharthnagar
sidddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लगा नोटिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। जी हां! पेट्रोल पंप मालिकों ने पंपों पर इस बाबत ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ का नोटिस भी चस्पा कर दिया है।
दरअसल, सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को डीएम ने एआरटीओ को बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों को पेट्रोल न दिए जाने का निर्देश दिया था। मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आशुतोष कुमार शुक्ला ने जिले के पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ बैठक कर डीएम के निर्देश से अवगत कराया। बताया कि दो पहिया वाहनों में ईंधन आपूर्ति करते समय मात्र ऐसे वाहनों को ही ईंधन की आपूर्ति करें, जिसके चालक ने हेलमेट पहना हो। ऐसा न करने का मामला संज्ञान में आने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार दंडनीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ संबंधी नोटिस भी वितरित किया गया। इसके अलावा नियमित जांच के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन, यात्री कर अधिकारी को निर्देशित किया गया। वहीं बैठक के बाद कई पेट्रोल पंपों नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ संबंधी नोटिस भी चस्पा हो गया। बैठक में कमलेश विश्वकर्मा, इन्द्रेदव सिंह, पंकज, जय प्रकाश मिश्रा, संदीप खेतान, दिव्यांशु सिंह, नन्हे दुबे, नितेश दुबे, गोविंद राम, इंद्रेश यादव, अनिल कुमार, दिनेश मिश्रा, सत्येंद्र चौबे, हाशिम, नाजिम अली, रामदीन यादव, पिंटू शुक्ला, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।