{"_id":"5d07c5c68ebc3e688906eb64","slug":"15607904575-siddharthnagar-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को सुरक्षित रखने को करें यातायात नियमों का पालन: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को सुरक्षित रखने को करें यातायात नियमों का पालन: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--
‘खुद को सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करें’
एआरटीओ कार्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन
घायलों की मदद करने वालों को पुलिस नहीं करेगी परेशान : एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर।एआरटीओ कार्यालय से सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर डीएम दीपक मीणा ने कहा कि यातायात के नियमों- संकेतों का पालन सभी को करना चाहिए। इससे खुद का जीवन सुरक्षित रखने के साथ ही परिवार को भी परेशानियों से बचाएंगे।
डीएम ने कहा कि मोड़ पर वाहन की गति धीमी कर लेनी चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें और चार पहिया वाहनों में सीटबेल्ट का प्रयोग करें। चालक बस व टैंपों निर्धारित स्टाप पर ही खड़ी करें। भारत सरकार की तरफ से वर्ष 2014 में लागू नियमों के तहत निर्धारित विभिन्न प्रकार के वाहन की अधिकतम गति सीमा का उल्लंघन करने वालों व माल वाहनों में ओवरलोडिंग किए जाने की दशा में परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई करें।
यात्री वाहनों में निर्धारित सीमा से अधिक व्यक्तियों को बैठाकर संचालन करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। नशे में वाहन चलाने के अपराध में कार्यवाई सुनिश्चित कराएं। डीएम ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि पेट्रोल पंप के मालिकों के साथ बैठक करके यह सुनिश्चित करें कि दो पहिया वाहन के चालकों को बिना हेलमेट के होने पर पेट्रोल न दें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मोटरसाइकिलों पर तीन सवारी चलाने वालों पर विशेष सतर्कता दृष्टि रखी जाए। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार किसी घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से पुलिस द्वारा कोई पूछताछ नहीं होगी। डीआईओएस एसएन मौर्या ने कहा कि परिवहन विभाग की तरफ से जुलाई में अभियान चलाकर सभी विद्यालयों के वाहनों के फिटनेस/प्रपत्रों व ड्राइविंग लाइसेंस का निरीक्षण कर लिया जाए। इस दौरान एआरटीओ आशुतोष शुक्ल, एआरटीओ प्रवर्तन प्रवेश कुमार सरोज, सांसद प्रतिनिधि राजमणि पांडेय आदि मौजूद रहे।