फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   वैक्सीन जांचने सीएचसी पहुंचे डिप्टी सीएमओ

वैक्सीन जांचने सीएचसी पहुंचे डिप्टी सीएमओ

Mon, 17 Jun 2019 11:35 PM IST
sidddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
वैक्सीन जांचने सीएचसी पहुंचे डिप्टी सीएमओ
दो सदस्यीय टीम ने जांच की। - फोटो : amar ujala
शोहरतगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ के परिसर में वैक्सीन फेंके जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की घटना को संज्ञान में लेते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके चौधरी व एसडीएम अनिल कुमार की दो सदस्यीय टीम ने जांच की। इसमें टीम ने वायरल वीडियो को निराधार बताया।
विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया पर शोहरतगढ़ सीएचसी परिसर में वैक्सीन फेंके जाने की खबर वायरल हो रही थी। इस मामले में दो सदस्यीय टीम को जांच के लिए लगाया गया था। टीम ने सोमवार को अस्पताल पहुंचकर जांच की। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके चौधरी ने कहा कि बीते शुक्रवार को सीएचसी परिसर में लगा ट्रांसफार्मर जल गया और जनरेटर भी खराब हो गया जिससे वैक्सीन को खराब होने से बचने के लिए जिले पर भेज दिया गया। सीएचसी पर कोई भी वैक्सीन नहीं है। फिर भी परिसर की बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कोई भी वैक्सीन फेंका नहीं मिला।एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वैक्सीन कूड़ेदान में फेंकने के संबंध में वायरल वीडियो पर डिप्टी सीएमओ के साथ जांच की गई। लेकिन कोई वैक्सीन को कूड़ेदान या परिसर में कहीं भी फेंका हुआ नहीं पाया गया। इस दौरान गंगाधर द्विवेदी, फार्मासिस्ट प्रेम चंद गुप्ता, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed