फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   निजी अस्पतालों में ओपीडी ठप, सरकारी में काली पट्टी बांध जताया विरोध

निजी अस्पतालों में ओपीडी ठप, सरकारी में काली पट्टी बांध जताया विरोध

Mon, 17 Jun 2019 11:06 PM IST
sidddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में ओपीडी ठप, सरकारी में काली पट्टी बांध जताया विरोध
सीएमओ कार्यालय पर सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताते चिकित्सक। - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। कोलकाता में चिकित्सकों पर हुए जानलेवा हमलों के विरोध में आईएमए के आह्वान पर जिले के निजी चिकित्सकों ने ओपीडी ठप रखी। वहीं जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में चिकित्सकों हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। ऐसे में निजी चिकित्सकों के पास पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि आपातकालीन सेवाएं पूर्व की भांति चलीं। चिकित्सकों ने एक स्वर में कहा कि अब अन्याय किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, एमआर संघ के जिलाध्यक्ष अरुण पाठक ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि संगठन डॉक्टरों के साथ है। संघ ने भी सोमवार को सांकेतिक विरोध जताया।
विज्ञापन


कोलकाता में चिकित्सकों पर हुए हमलों के विरोध में 11 जून से ही पश्चिम बंगाल में चिकित्सक हड़ताल पर हैं। इसे समर्थन देने के उद्देश्य से रविवार शाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से देश भर के अस्पतालों के चिकित्सकों से 17 जून को ओपीडी सहित सभी गैर जरूरी सेवाएं ठप कर विरोध का आह्वान किया गया था। इस असर सोमवार को अस्पतालों में देखने को मिला। जिला अस्पताल में काली पट्टी बांधकर डॉक्टर ओपीडी में बैठे। डॉक्टरों पर बढ़ रहे हमले के प्रति अगर सरकार गंभीर नहीं होगी तो विरोध और उग्र होगा। डॉ. सीसी चौधरी, डॉ. संजय चौधरी सहित अन्य डॉक्टरों ने कहा कि अभी तो केवल विरोध शुरू हुआ है। अगर मांगें पूरी नहीं होगी तो आगे काम भी ठप कर दिया जाएगा। सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ.आरके मिश्र, डॉ. सौरभ चतुर्वेदी के अगुवाई में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। विरोध में सभी सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर अपना समर्थन किया।
विज्ञापन


आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. एमपी कसौधन ने कहा कि हम लोगों ने ओपीडी ठप करके काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है। केवल इमरजेंसी सेवा में ही काम किया गया। आगे पदाधिकारियों के निर्देशानुसार काम किया जाएगा। वहीं प्रांतीय चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. एके झा ने बताया कि संघ के निर्देशानुसार काली पट्टी बांधकर काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed