{"_id":"5d0676358ebc3e6c685df88e","slug":"156070455319-siddharthnagar-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों से बात करनी है तो ढूंढिए पर्सनल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों से बात करनी है तो ढूंढिए पर्सनल नंबर
Sun, 16 Jun 2019 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
sidddharthnagar
sidddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बीएसएनएल का नेटवर्क जनपद में पिछले एक सप्ताह से पूरी तरह से ध्वस्त है। ऐसे में अगर जनता या किसी अन्य को अफसरों से बात करनी है तो लोगों को अधिकारियों के पर्सनल नंबर ढूंढने पड़ेंगे। अगर किसी तरह अफसर के पर्सनल नंबर मिल भी गए तो अफसर उस पर बात करने से साफ मना कर देते हैं। लिहाजा अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाता।
सरकार ने डीएम, एसपी, सीडीओ समेत सभी जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय ही नहीं अब तो ब्लॉक स्तरीय अफसरों को सीयूजी नंबर उपलब्ध कराया है, जिसका नेटवर्क बीएसएनएल से जुड़ा है। अब सवाल उठता है कि पिछले एक वर्ष से जिले में नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। इसके प्रति कोई ध्यान नहीं देने वाला है। इधर एक सप्ताह से स्थिति बदतर हो गई है। एक बार नेटवर्क गया तो 24, 36 ही नहीं 48 घंटे तक लगातार बाधित ही रह रहा है।
पोर्ट भी नहीं करा सकते
बीएसएनएल नेटवर्क के प्राय: फेल होने के बाद कई अधिकारियों ने दबी जुबां से बताया कि सीयूजी नंबर बीएसएनएल का उपलब्ध कराया गया है। इसको दूसरे किसी कंपनी से पोर्ट कराने के लिए भी कोई आदेश नहीं है। ऐसे में मजबूरी है। एक अफसर का कहना है कि नेटवर्क फेल होने से अन्य विभागों के अधिकारियों से भी संपर्क करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
प्राइवेट नंबर पर नहीं सुन पाऊंगा शिकायत
तीन दिनों से बिजली से जूझ रहे बर्डपुर के लोग किसी तरह बिजली निगम के जेई विनय कुमार का पर्सनल नंबर लिया। जब लोगों ने संपर्क साधना चाहा तो जेई ने साफ मना कर दिया कि प्राइवेट नंबर पर कोई समस्या नहीं सुन पाऊंगा। समस्या के लिए सीयूजी नंबर पर फोन लगाइए।
संतकबीरनगर के मेंहदावल क्षेत्र में ओएफसी कटने के कारण स्थिति खराब हुई है। उसे ठीक कराने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए विभाग तत्पर है।
-विद्यानंद, महाप्रबंधक, बीएसएनएल, बस्ती मंडल