फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   देसी शराब की बोतल का ढक्कन मिला ढीला, जांच के लिए भेजा

देसी शराब की बोतल का ढक्कन मिला ढीला, जांच के लिए भेजा

Sun, 16 Jun 2019 11:15 PM IST
sidddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
देसी शराब की बोतल का ढक्कन मिला ढीला, जांच के लिए भेजा
एसडीएम सदर व आबकारी निरीक्षक ने की शराब की दुकानों की जांच की। - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। बाराबंकी जिले में सरकारी ठेके की शराब पीने से मौत का मामला सामने के आने के बाद शासन का रुख सख्त हो गया है। शराब की दुकानों की जांच लगातार जारी है। रविवार को एसडीएम सदर व आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने उसका, परसा, पकड़ी, सनई और धेंसा में शराब की दुकानों की जांच की। दुकानों में गंदगी मिलने और रजिस्टर में खामी पाए जाने पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एसडीएम सदर उमेश चंद निगम और आबकारी निरीक्षक सदर शिखर श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने शराब की दुकानों की चेकिंग की। टीम ने उसका बाजार के क्षेत्र महुआ पेट्रोलपंप के पास विदेशी मदिरा की दुकान की जांच की। रजिस्टर और स्टाक का मिलान किया। निर्धारित दर पर बिक्री करने का निर्देश दिया। इसके बाद पकड़ी बियर व विदेशी शराब की दुकान की जांच की। यहां दुकान में अभिलेख सही रखने की हिदायत दी। इसके बाद महदेव देसी शराब की दुकान पर पहुंचे। डेढ़ बजे दुकान बंद मिलने पर मालिक से संपर्क किया और दुकान बंद होने का कारण पूछा। मुनीम ने स्टाक न होने की बात कही। दुकान में मिले लैला ब्रांड शराब का ढक्कन ढीला मिलने पर मिलावट की आंशका के मद्देनजर दो शीशी शराब को जांच के लिए भेजा गया। वहीं, दुकान के आसपास गंदगी मिलने पर आबकारी निरीक्षक को जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद धेंसा स्थित दुकान की जांच की गई। सनई स्थित देशी, अंग्रेजी व बियर की दुकान की जांच की गई। गंदगी मिलने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। दुकानदारों को हिदायत दी कि अगर भविष्य में इस प्रकार की खामियां मिलीं तो लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed