फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   राज्य कर्मचारियों के समान दी जाएं सुविधाएं

राज्य कर्मचारियों के समान दी जाएं सुविधाएं

Sun, 16 Jun 2019 11:11 PM IST
sidddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों के समान दी जाएं सुविधाएं
लोहिया कला भवन में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल। - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। आंगनबाड़ी वर्कर एवं सहायिका एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन का रविवार को लोहिया कलाभवन में आयोजित हुआ। इसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की गई। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद सांसद जगदंबिका पाल को ज्ञापन ज्ञापन देकर आंगनबाड़ी वर्करों को राज्य कर्मचारी को दर्जा देने, राज्य कर्मचारी घोषित न होने तक 18 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से मानदेय देने, कर्मचारियों की भांति अवकाश और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के भविष्य को लेकर गंभीर है। प्रयास किया जाएगा कि सभी मांगों को पूरा करवाया जाए। आप पूरी निष्ठा से काम करें और सरकार की मंशा को सफल बनाएं। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर रहने की जरूरत है। बिना एकता के हम किसी भी लड़ाई को लड़ नहीं सकते हैं। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है कि सभी आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं एकजुट होकर रहें। प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी ने कहा कि सरकार वर्करों की समस्याओं के समाधान को लेकर आगे नहीं आ रही है। कार्यकर्ताओं को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही हैं। इस दौरान भाजपा नेता दुर्गा राय, राजेंद्र पांडेय, दिलीप चतुर्वेदी, संगठन की प्रदेश कोषाध्यक्ष जरीना खातून, संगीता सिंह, सरोज सिंह, सत्येंद्र पटेल, अमीरुनिशा, प्रियंका सिंह, पूनम यादव, कामिनी सिंह, सरिता, पूनम त्रिपाठी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed