फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अब 25 जून तक होगी गेहूं की खरीद

अब 25 जून तक होगी गेहूं की खरीद

Sat, 15 Jun 2019 09:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
अब 25 जून तक होगी गेहूं की खरीद
फोटो-
विज्ञापन


बढ़ी मियाद, अब 25 जून तक होगी गेहूं खरीद
जनपद में अब तक हुई 54577 मीट्रिक टन की खरीद

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने से वंचित किसानों के लिए खुशखबरी है। कोई किसान गेहूं बेचने से वंचित न रहें, इसके मद्देनजर अब 25 जून गेहूं खरीद की मियाद बढ़ गई है। माना जा रहा है कि तिथि बढ़ने से जहां किसानों को लाभ मिलेगा वहीं विभाग खरीद का लक्ष्य भी पूरा कर सकेगा। क्योंकि अब तक मात्र 61 प्रतिशत ही गेहूं की खरीदारी हो सकी है।
सरकार किसानों को वाजिब मूल्य दिलाने और आय दोगुना करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन जिम्मेदार किसानों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि अब तक महज 61 प्रतिशत ही गेहूं की खरीद क्रय केंद्रों पर हो सकी है। जबकि गेहूं खरीद के लिए जिले में विभिन्न संस्थाओं को 88500 मीट्रिक टन का का लक्ष्य मिला था। खरीद एक अप्रैल से शुरू होकर 15 जून तक पूरी करनी थी। 14 जून तक सभी केंद्रों की ओर से 61 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो चुकी है। इनमें 54577 मीट्रिक टन शामिल है। जबकि अधिकांश किसान पंजीकरण कराने के बाद भी खरीद से वंचित हैं। तिथि बढ़ जाने के बाद एक बार फिर किसानों की उम्मीद जगी है कि गेहूं की खरीद हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि गेहूं खरीद की तिथि 25 जून तक कर दी गई है। तय तिथि में लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। रही बात गेहूं खरीद में गड़बड़ी की तो अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबतक 8349 किसानों ने ही की है गेहूं की बिक्री
जिले में गेहूं और धान की दो मुख्य फसलें लगाई जाती हैं। यहां किसान इन्हीं दो प्रकार की खेती पर निर्भर हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में किसानों की संख्या करीब पौने तीन लाख है। मगर गेहूं खरीद के आंकड़ों पर गौर करें तो विभाग 8349 किसानों से 54577 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर चुका है।


खरीद में हुई लापरवाही
बढ़नी क्षेत्र किसान मुकेश, सफीक, अलाउद्दीन आदि का कहना है कि कई गेहूं खरीद शुरू होने से पहले ही पंजीकरण करवाया गया था। इसके बावजूद गेहूं की खरीद नहीं हुई। क्षेत्र के केंद्रों का चक्कर लगाकर परेशान थे। अबतक खरीद नहीं हो पाई है। अब एक बार तिथि बढ़ने से उम्मीद है कि गेहूं खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed