फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10 हजार किसानों को मिलेगी सम्मान राशि

10 हजार किसानों को मिलेगी सम्मान राशि

Sat, 15 Jun 2019 12:01 AM IST
sidddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
10 हजार किसानों को मिलेगी सम्मान राशि
- फोटो : self
सिद्धार्थनगर। छूटे हुए 10 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान राशि उनके खाते में जल्द ही भेजी जाएगी। यह वैसे किसान हैं, जिनके नाम के साथ पूरा डिटेल तो भेजा गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से उनके खाते में रकम नहीं जा सकी है। ऐसे किसानों की सूची बनाने के लिए डीएम दीपक मीणा ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया था। इसके बाद किसानों की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की शुरुआत की थी। चुनाव से पहले करीब 50 हजार से अधिक किसानों के खातों में सम्मान राशि भेजी भी गई। आनन-फानन में हुए इस काम में करीब 10 हजार से अधिक किसानों का नाम और अकाउंट नंबर तो गया, लेकिन किन्हीं कारणों से उनके खाते में रकम नहीं आ पाई। नवागत जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ज्वाइनिंग के दिन ही सबसे पहले कृषि विभाग से प्रधानमंत्री सम्मान योजना के तहत पूरी डिटेल मांगी थी जिसके क्रम में उन्हें यह बताया भी गया था। इस पर उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए किसानों की पूरी डिटेल मांगकर उनके खाते में रकम भेजने का निर्देश दिया था। सदर तहसील में करीब 2300 से अधिक किसान हैं। इसके अलावा बांसी में भी ऐसे किसानों की संख्या 2000 से अधिक है। कुछ ऐसा ही हाल डुमरियागंज, इटवा और शोहरतगढ़ का है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि इन किसानों के खातों में इसी माह के अंत तक दो किस्त चले जाएंगे क्योेंकि इनका पूरा डिटेल प्रशासन पहले ही विभाग को भेज चुका है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि किसानों के हित में जुड़ी जो भी योजनाएं चल रही हैं, उसका लाभ उन्हें दिया जाएगा। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed