{"_id":"5d03ddbf8ebc3e6c6d27bb27","slug":"15605344521-siddharthnagar-news38","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बाढ़ शरणालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें अफसर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बाढ़ शरणालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट दें अफसर’
Sat, 15 Jun 2019 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
sidddharthnagar
sidddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। संभावित बाढ़ के निपटने के लिए होने वाली तैयारियों की समीक्षा में जिलाधिकारी के तेवर काफी तल्ख दिखे। अधूरी तैयारी को पूर्ण कराने के साथ ही अन्य कई बिंदुओं पर अफसरों को कड़ी हिदायत दी। वायरलेस सेट सक्रिय रखने, बाढ़ शरणालयों व थानों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सिंचाई निर्माण खंड व ड्रेनेज खंड के सभी अभियंताओं को निर्देशित किया कि बाढ़ से संबधित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। वहीं, बाढ़ शरणालयों का निरीक्षण कर मौजूद सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेने को कहा। दवाओं के पैकेट समय से पूर्व तैयार करा लें। समस्त चिकित्सालयों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि चारे के भंडारण व बाढ़ शरणालयों पर चारे की उपलब्धता हो। अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता ने बताया कि जनपद में बाढ़ के समय नाव व एनडीआरएफ टीम से संपर्क कर लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, उपजिलाधिकारी सदर उमेश चन्द्र निगम, बांसी प्रबुद्ध सिंह, डुमरियागंज राजेन्द्र प्रसाद, इटवा त्रिभुवन, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह, एआरटीओ आशुतोष शुक्ल भी मौजूद रहे।