फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दुकान में आग लगने से फटा सिलिंडर

दुकान में आग लगने से फटा सिलिंडर

Sat, 15 Jun 2019 12:15 AM IST
sidddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
दुकान में आग लगने से फटा सिलिंडर
झोपड़ी में आग लगने से गैस सिलिंडर में विस्फोट से मलबे में तब्दील चाट, फल व पान की गुमटी की दुकान - फोटो : amar ujala
डुमरियागंज। शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के दौरान चाट की दुकान में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया जिसकी चपेट में अगल-बगल की दुकानों के आने से उसमें रखा करीब डेढ़ लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के दौरान अचानक सिलिंडर में विस्फोट होने पर वहां भगदड़ मच गया जिससे पांच लोग जख्मी हो गए जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार करवाया गया।
विज्ञापन


भवानीगंज थानाक्षेत्र के बिथरिया गांव निवासी मनोज डुमरियागंज भड़रिया मार्ग पर गांव के नहर पुल के पास सड़क किनारे चाट, फुल्की की दुकान चलाते हैं। झोपड़ी के बगल में उन्होंने एक गुमटी भी रखी थी जिसमें वह दुकान का सामान व गैस सिलिंडर रखता था। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे मनोज की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगल-बगल के दुकानदार आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मगर हवाओं के साथ आग की लपटों ने बगल के फल की दुकान व झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया। इतने में दोनों झोपड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते उसके पहले ही गुमटी में रखा गैस सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया।
विज्ञापन


सिलिंडर फटने से वहां भगदड़ मच गई और तिलकराम के फल की दुकान में रखा 2 क्विंटल आम, 50 किलो केला, 40 किलो सेब, 20 किलो अनार, अनन्नास, आलू और 3 टोकरी पान के पत्ते करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हो गया। वहीं, छठीराम के पान की गुमटी में रखा गुटखा, सिगरेट, डली, तंबाकू, सोलर पैनल सहित 55 हजार, शरीफ की मुर्गी की दुकान और दीपक की गुमटी भी विस्फोट में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मनोज की दुकान में रखा गैस चूल्हा सहित करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आग बुझाने की कोशिश कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई जिसमें अमर सिंह, मिंकू यादव, आशीष गुप्ता, धर्मात्मा, संतोष चौरसिया आदि को चोटें आईं जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना पाकर हलका लेखपाल सालिकराम यादव भी मौके पर पहुंच गए। डुमरियागंज तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर हलका लेखपाल को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed