{"_id":"5d03ddb88ebc3e7885606509","slug":"156053444511500-siddharthnagar-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों से 500 गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों से 500 गांव की बिजली गुल
Fri, 14 Jun 2019 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
sidddharthnagar
sidddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
electricity problems
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। पिछले दिनों आई तेज आंधी से तीन दिन बाद भी करीब 500 गांवों में बिजली के दर्शन नहीं हुए हैं। इसके चलते सैकड़ों की आबादी इस भीषण कर्मी में पेयजल की मोहताज हो गई है। नगरा फीडर और शोहरतगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में बिजली अब तक गुल है। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी व विभाग के अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। लेकिन फिलहाल कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।
जोगिया के नगरा फीडर से करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। पिछले दिनों आई आंधी पानी के बाद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इसका कारण है कि इस क्षेत्र में 10 से अधिक पोल गिर गए हैं। शोहरतगढ़ क्षेत्र के परसिया, शोहरतगढ़ नगर, बोहली विद्युत उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति की जाती है। यहां भी तीन दिनों से आपूर्ति बाधित है। शोहरतगढ़ क्षेत्र में 53 से अधिक पोल आंधी-पानी में गिर गए हैं। इसकी वजह से उपभोक्ताओं के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। वही, विभाग की मुसीबत यह है कि कर्मचारियों की कमी की वजह से काम में तेजी नहीं आ रही है। शोहरतगढ़ के रहने वाले सुभाष यादव, रोहित सिंह, रामकुमार, राकेश, जोगिया के रामलखन, सुरेश, शंकर आदि ने बताया कि बिजली न आने की वजह से पानी का संकट खड़ा हो गया है। बताया कि फीडर पर जाने पर केवल एक ही जवाब मिल रहा है कि पोल गिरने की वजह से सप्लाई बाधित है। तीन दिनों से अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि तेजी से काम कराया जा रहा है। बर्डपुर फीडर की सप्लाई शुरू करा दी गई है। शनिवार तक शोहरतगढ़ और नगर फीडर की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।