{"_id":"5d03ddae8ebc3e0555076ed2","slug":"15605344358-siddharthnagar-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग, सैकड़ों पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग, सैकड़ों पेड़ जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो कैप्सन-14एसडीएन80पी- बायताल स्थित जंगल में लगी आग को बुझाते वन विभाग के कर्मचारी।
जंगल में लगी आग, सैकड़ों पेड़ जले
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। भवानीगंज थानाक्षेत्र के बायताल गांव के दक्षिण गुरुवार की रात करीब 11.30 बजे अचानक जंगल में आग लग गई। सुबह वन कर्मचारियों को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना 100 नंबर पर भी दी गई। शुक्रवार की सुबह मौके पर फायर ब्रिगेड की दो दमकल गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग से जंगल में लगे सैकड़ों जामुन, बबूल, महुआ, सागौन, खैर, कड़जा, शीशम के पेड़ जल गए। जंगल में लगी आग समाचार लिखे जाने तक नहीं बुझाई जा सकी थी। वन क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज शिव शंकर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गई है। पुराने पेड़ झुलस गए हैं।