{"_id":"5d03ddab8ebc3e6c6d27bb1c","slug":"156053443212-siddharthnagar-news87","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटवा के खिलाड़ी ने अफगानिस्तान व इरान को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटवा के खिलाड़ी ने अफगानिस्तान व इरान को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 71
इटवा के खिलाड़ी ने अफगानिस्तान व ईरान को हराया
हैदराबाद में चल रहा ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप
भारत की टीम से प्रतिभाग कर रहा जिला निवासी अहमद रजा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। हैदराबाद में चल रहे ताइक्वांडो इंटरनेशन चैंपियनशिप में भारत की ओर से प्रतिभाग करते हुए इटवा का खिलाड़ी अहमद रजा खां ने अलग-अलग एकल टीम के मुकाबले में अफगानिस्तान व ईरान को पराजित किया है। अहमद की सफलता पर जनपदवासियों ने उन्हें बधाई दी है।
हैदराबाद के कोटला विजय भास्कर रेड्डी इंडोर स्टेडियम में 11 से 16 जून तक हो रहे ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारत की ओर से इटवा तहसील व विकास खंड भनवापुर के मोहम्मदपुर निवासी मो. जफर का 20 वर्षीय पुत्र अहमद रजा खां ने प्रतिभाग किया है। 13 जून को हुए मुकाबले में अहमद रजा ने अफगानिस्तान को और 14 जून को ईरान के खिलाड़ी को पराजित करने में सफलता हासिल की। अहमद रजा के इस सफलता पर इटवा क्षेत्र के विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के पूर्व अध्यक्ष मो. जमील सिद्दीकी, युवा समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने बधाई दी है। अहमद के मुताबिक बीते 10 मई से 12 मई को वाराणसी में हुए नेशनल ओपन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। इसके बाद मुंबई में 7 वर्ष तक सान्निध्य में रहने वाले कोच परवेज खां के प्रयास से इंटरनेशनल चैंपियनशिप में चयन हुआ। जिला प्रशिक्षक विद्या सागर ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 24 देशों की टीमें शामिल हैं। अहमद रजा खां अंडर 87 किलोभार वर्ग के तहत चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रहे हैं।