{"_id":"5ceabee5bdec22073073eabd","slug":"15588882157-siddharthnagar-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह में गोशाला में पांच पशुओं की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह में गोशाला में पांच पशुओं की हुई मौत
Sun, 26 May 2019 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
cow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया। खुनियांव ब्लॉक के मनकरी गांव में बनी गोशाला में अव्यवस्था हावी है। शनिवार को एक गाय की मौत हो गई। गोशाला में पशुओं के मरने का सिलसिला जारी है। चार माह में अबतक पांच मवेशियों की मौत हुई है। बावजूद इसके जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
छुट्टा पशुओं को एक स्थान पर रखने के लिए खुनियांव ब्लॉक के मनकरी गांव में अस्थाई गोशाला बनाया गया था। पशुओं की देखभाल करने वालों के मुताबिक गोशाला बनाए जाने के बाद इसमें 152 गायों को रखा गया जिसमें एक 147 को पशु चिकित्सा विभाग की ओर से टैग भी लगाया था। गोशाला में गायों को चारा- पानी देने और चराने के लिए लगे एक चौकीदार ने बताया कि शनिवार को एक गाय की मौत हुई है। जिसे दफना दिया गया। गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश यादव सहित ग्रामीण लक्मन प्रसाद, दूध नाथ यादव, रंजीत निषाद, संजय निषाद ने आरोप लगाया कि इस गोशाला में अव्यवस्थाओं का अंबार है। गायों को खुले आसमान ले नीचे इस कड़ाके के धूप में रखा जाता है।
इस गौशाला में 152 गाय हैं जिसमें 147 को टैग भी लगाया जा चुका है। इस गोशाला पर तैनात दूसरे व्यक्ति नारद ने बताया कि यहां डॉक्टर आते हैं और कोरम पूरा करके चले जाते हैं। वो कुछ गायों को टीका लगाने के बाद कहते हैं कि धूप बहुत है और वापस चले जाते हैं। दवाएं हम लोगों को देकर जाते हैं हम लोगों को दवा के बारे में जानकारी ही नहीं रहती है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश यादव ने बताया कि अबतक 3 टैग लगी गायों की मौत हुई है। एक गाय की मौत शनिवार को हुई, जो बीमार थी। पशु डॉक्टर विजय कुमार वर्मा का कहना है कि गोशाला जाकर वहां के सभी गायों का इलाज किया जाता है। जिस गाय की मौत हुई है वह बीमार थी। ग्राम पंचायत अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि शनिवार को बीडीओ के साथ वह स्वयं निरीक्षण के साथ वहां गए थे।