फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आग से कई पशुओं की घारी जली, लाखों का नुकसान

आग से कई पशुओं की घारी जली, लाखों का नुकसान

Sat, 25 May 2019 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
आग से कई पशुओं की घारी जली, लाखों का नुकसान
इटवा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में जली झोपड़ी। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शनिवार को डंठल में लगी आग से पशुओं की घरी जल गई। आग से एक गाय भी झुलस गई। ग्रामीणों व फायर बिग्रेड टीम के मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में कुछ लोग शनिवार को डंठल जलाए थे, जो फैलते हुए गांव से सटे बनी पशुओं की घारी को चपेट में ले लिया। गांववालों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी व गांव वाले जब तक आग पर काबू पाते। तब तक गांव निवासी रामसुभग, राम अधारे व राम पियारे, शिवबरन, तेजू की घारी जलकर नष्ट हो गया। इस आग की चपेट में आने से परसराम गाय व परशुराम की पुत्री विन्दवासिनी (35) आग की चपेट मे आ गई। हालांकि दोनों को जलने से बचा लिया गया। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पर एसडीएम इटवा त्रिभुवन, सीओ पुलिस इटवा श्रीयश त्रिपाठी व विधायक डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने भी गांव का दौरा किया तथा पीड़ितो को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


गोशालाओं में पशुओं की मौत पर नपेंगे जिम्मेदार
सिद्धार्थनगर। अफसरों की बैठक में अस्थायी गोशाला पर पशुओं को तेज धूप एवं गर्मी से बचाव के लिए टिनशेड, पानी, भूसा व हरा चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने कड़ी हिदायत दी है। लापरवाही मिलने पर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकरियों को निर्देश दिया कि अस्थायी गोशाला पर पशुओं को तेज धूप एवं गर्मी से बचाव के लिए टिनशेड, पानी, भूसा तथा हरा चारा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी गोशाला का निरीक्षण कर लें तथा पशुओं के टीककरण तथा उनकी सुरक्षा के संबध में समस्त सुविधायें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी गोवंश को अस्थायी गोशाला तक पहुंचाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। गोशालाओं पर गोवंश संख्या पंजिका, मृत्यु पशु पंजिका उपलब्ध होना चाहिए। जिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि अस्थायी गोशाला में कोई कमी पायी गयी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी तथा शासन को भी अवगत कराया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश, उपजिलाधिकारी नौगढ़ उमेश चन्द्र निगम, उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ अनिल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह आदि अफसरों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed