फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

Wed, 29 Aug 2018 11:30 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 29 Aug 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
बीएसए कार्यालय के पास धरने पर बैठे मतदाता जागरण संस्थ्ाान के लाोग। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर मतदाता जागरण संस्थान के बैनर तले बुधवार को बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया गया।
विज्ञापन


संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेख सिराज बाबा ने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। गौ हत्या करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। कठोर कानून बनने पर ही गाय का संरक्षण संभव है। जल्द ही देश के विभिन्न कोने से संगठन के सदस्य प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करेंगे। अगर इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।


कहा आज गांव के लेकर शहर तक सड़कों पर गाय घूम रही हैं। स्कूली बच्चे व आम लोग साड़ के हमले का शिकार भी हो रहे हैं। कहा कि अगर गोवंशीय पशुओं को संरक्षण होता तो शायद उन्हें सड़कों पर नहीं भटकना पड़ता। प्रदेश सरकार भी इस मसले पर ध्यान नहीं दे रही हैं। इस दौरान शेख मसहूर अली, रिद्वकेश्वर मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, आशीष कुमार मिश्र, राजेश पाठक, राजेंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed