फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दुकानों की नीलामी में हुआ हंगामा

दुकानों की नीलामी में हुआ हंगामा

Thu, 22 Mar 2018 11:25 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 22 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
दुकानों की नीलामी में हुआ हंगामा
दुकानों की नीलामी में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आवदेको ने हंगामा किया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर।नवीन मंडी समिति नौगढ़ के नवनिर्मित दुकानों की नीलामी के दौरान आवेदकों ने जमकर हंगामा किया। चहेतों को लाभ देने के लिए अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आवेदकों ने नीलामी कार्य का बहिष्कार भी किया। हालांकि इसके बावजूद जिम्मेदारों ने चंद लोगों की मौजूदगी में नीलामी की प्रक्रिया पूरी करा ली।
विज्ञापन


नवीन मंडी समिति में स्थित सब्जी, गल्ला, फल की 39 दुकानों के आवंटन के लिए गुरुवार की शाम कलेक्ट्रेट परिसर में नीलामी प्रक्रिया आयोजित थी। नीलामी के लिए बोली शुरू हुई तो तमाम आवेदकों को यह कहकर प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया कि उन्होंने आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण संलग्न नहीं किया है। यह सुनते ही आवेदक हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि आवेदन के समय जाति प्रमाण पत्र की कोई अनिवार्यता नहीं बताई गई थी। फार्म भरने के दौरान भी कई बार विभागीय कर्मचारियों से पूछा गया तो वह टाल-मटोल करते रहे। अब नीलामी के वक्त अचानक जाति प्रमाण पत्र मांगा जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चहेतों व्यापारियों को कम दाम में दुकान आवंटित करने के मकसद से यह गड़बड़ी की गई है। जिन दुकानों के लिए 14 लाख रुपये की बोली लगी, उसे बाद में एक-डेढ़ लाख में दे दिया गया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह शुक्रवार से आंदोलन छेड़ेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में दिलीप गुप्ता, इस्लाम अली, फैजान अहमद, प्रेमचंद, महेंद्र, निखिल, राजकुमार साहनी, रवि प्रसाद, बेचन प्रसाद, अशोक कुमार, मनोज कुमार, कमलेश, रामनारायण, शमशाद आदि शामिल रहे। मंडी निरीक्षक रामजियावन का कहना था कि नीलामी से संबंधित विज्ञापन अखबारों में प्रकाशित कराया गया था, जिसमें पूरी प्रक्रिया का उल्लेख था। आवेदकों को मौखिक जानकारी भी दी गई, लेकिन वह अनदेखी करते रहे। प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed